ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
अयोध्या विपणन शाखा खजुरहट के कर्मियों की लापरवाही के चलते बुधवार की रात हुई बरसात में ट्रक में मौजूद 70 बोरी गेहूं भीग गया।
गुरुवार दोपहर बाद विपणन शाखा में पल्लेदारों द्वारा गेहूं की बोरी को उतार कर गोदाम में रखा गया। महकमे की घोर लापरवाही के चलते बरसात के दौरान गेहूं बाहर ही पड़ा रहा। जानकारी होने पर गुरुवार को जब मीडिया के कुछ लोग वहां पहुंचे तो गोदाम पर तैनात कर्मचारी आनन-फानन में बारिश में भीगी पड़ी बोरियों को छिपाने का प्रयास करने लगे।