Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 13 at 09.27.52 1

सर्विलांस/एसओजी टीम ने खोये हुए 07 लाख की कीमत के 51 मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को किया सुपुर्द

 

 

रिपोर्ट – अशोक सागर

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने खोये हुए मोबाइलों की शीघ्र बरामदगी कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने के निर्देश सर्विलांस/एसओजी टीम को दिए थे। जिसके परिपेक्ष्य में सर्विलांस टीम ने खोये हुए प्रत्येक मोबाइल की लगातार ट्रैकिंग की गयी तथा ट्रेस होने पर एसओजी टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों से मोबाइलों को बरामद किया गया।

सर्विलांस व एसओजी टीम द्वारा खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी के लिए किये गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-51 खोये हुए विभिन्न कम्पनियों जैसे- वीवों,रेडमी,ओप्पो,सैमसंग रियलमी आदि मोबाइल बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस कार्यालय में उनके स्वामियो को बुलाकर सुपुर्द किया। बरामद किए गए समस्त मोबाइलों की अनुमानित मूल्य लगभग 07 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक गोंडा में खोए हुए मोबाइल को बरामद करने वाली सर्विलांस/एसओजी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *