Breaking News

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मे हवन-यज्ञ कर किया नव वर्ष का स्वागत:दीपक यादव 

 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव-घरौड़ा में शनिवार को एक नई परंपरा को निभाते हुए हवन-यज्ञ कर नव-वर्ष का स्वागत किया गया। विद्यालय में एक छात्रा का जन्मदिन होने से आज के इस यज्ञ मेें मेधा को यजमान बनाया गया। बतातें चले कि स्कूल के जितने बच्चों का जन्मदिन होता है उसके जन्मदिन के अवसर पर हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।हवन-यज्ञ उन बच्चों की कुशलता और बौद्धिक विकास के लिए स्कूल में जन्मदिन के अवसर पर करवाया जाएगा। जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों को सम्मानपूर्वक उस यज्ञ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस हवन-यज्ञ में आठंवी और बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। और बैदिक मंत्रों से हवन किया गया। इस क्रम मेंं विद्यालय के चैयरमैन धर्मपाल यादव ने सभी को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का अवकाश होने से नव वर्ष विद्यालय में आयोजित नहीं हो सकेगा,लेकिन सभी अपने घरों में अपने अभिभावकों और बड़ों के चरण स्पर्श कर अपने दिन की शुरुआत करें। यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन के अवसर पर जहां बच्चों की कुशलता और बौद्धिक विकास के लिए हवन-यज्ञ आयोजित होता है,वहीं बच्चों में सनातन धर्म का संस्कार भी जन्म लेते हैं।

IMG 20230101 WA0040

इसी क्रम में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यालय में हवन-यज्ञ के अलावा बच्चों में पर्यावरण के बीज डालने हेतू बच्चों से ही उनके नाम पर स्कूल में एक-एक पौधा लगाया जाएगा और लगाए गए पौधे की देखरेख का जिम्मा भी उसी बच्चे को सौंपा जाता है ताकि उसमें पर्यावरण के प्रति सद्भाव उत्पन्न हो। वहीं दीपक यादव ने बच्चों और अभिभावकों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन और खुशी के अवसर पर पौधा रोपण जरूर करें। नव वर्ष के स्वागत

स्कूल के निदेशक शम्मी यादव कहते है कि हवन यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध होता,वहीं पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण की तरफ बच्चों द्वारा एक नया कदम उठाने के लिए प्रेरित होता है। कुछ समय में स्कूल परिसर में एक जन्मदिवस उद्यान का निर्माण भी हो जाएगा। इस अवसर पर बच्चों व अभिभावकों को यज्ञ के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉप और बच्चों को मिठाई वितरित कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *