Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 19 at 11.58.33 PM

छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर करेंगे एनआईटी क्षेत्र का संपूर्ण विकास:नगेंद्र भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 19 at 11.58.33 PM

फरीदाबाद:एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सारन,डबुआ,गाजीपुर में जहां नुक्कड सभाओं को संबोधित किया वहीं नंगला एंक्लेव-पार्ट-2 में डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह छत्तीस बिरादरी के लोगों ने भड़ाना को अपना प्यार व आर्शीवाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का भरोसा दिलाया।

नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र उनका परिवार है और इस परिवार की वह वर्षाे से लायक बेटे की तरह सेवा करते आ रहे है। क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें 2014 में विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजा था,उस दौरान पांच सालों तक भाजपा सरकार के साथ जुड़कर उन्होंने एनआईटी क्षेत्र में रिकार्ड स्तर पर कार्य करवाएं,लेकिन 2019 से 2024 तक एनआईटी क्षेत्र बदहाली का शिकार बनकर रह गया। स्थानीय कांग्रेस विधायक ने क्षेत्र का विकास करने के बजाए निजी स्वार्थ की राजनीति को बढ़ावा दिया।

श्री भड़ाना ने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर आपने वोट रुपी आर्शीवाद देकर मुझे विधानसभा में भेजा तो मैं एनआईटी क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे अव्वल क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। लोगों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध करवाना,सीवरेज प्रणाली को दुरूस्त करना और जलनिकासी के उचित बंदोबस्त करवाना,बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना आदि ऐसे कार्य है,जिन्हें वह प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *