Breaking News
a0a39cbb 55a6 45bc 9aa3 26707bdfbb26

भीनमाल में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

 

IBN NEWS मनीष दवे

भीनमाल :- a0a39cbb 55a6 45bc 9aa3 26707bdfbb26
स्थानीय उपखंड कार्यालय पर शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी, विकास अधिकारी मुलेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता एप के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम चौधरी ने कहा कि नवीन मतदाता, नवविवाहित वधू व महिलाओं को अपने मताधिकार का अवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए व किसी भी पात्र मतदाता का एपिक कार्ड नही छूटना चाहिए। खासकर महिलाएं एपिक कार्ड बनवाएं, क्योंकि बिना एपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सकते हैं।2d5d9e14 12db 44de be38 cfd544d7cdb3

इसके साथ ही बताया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीयन कराएं। साइकिल रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान तहसीलदार राम सिंह राव सहित कई लोग उपस्थित थे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *