Breaking News

नगर पंचायत सनौली कार्यालय में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Ibn24×7news
सोनौली महराजगंज
महाराजगंज से उत्तर दिशा और नेपाल सीमा से सटे नगर पंचायत सोनौली के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में मतदाता जागरूकता वाल पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव ने हस्ताक्षर कर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

IMG 20220207 WA0016आज सोमवार को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में राजनाथ यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली ने मतदाता जागरूकता वाल पर हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूक किया। इसी तरह सनौली नगर पंचायत कार्यालय में आने वाले नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम लोगों ने आज वॉल पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर यादव ने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। सरकार निर्माण में मतदाताओं की मुख्य भूमिका होती है।इस मौके पर हस्ताक्षर करने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सनौली बबलू सिंह, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, सहायक लिपिक विजय यादव, सोनू गौड़, सुरजीत कुमार, सहित सोनौली नगर पंचायत के कई दर्जन लोगों ने आज वाल पर अपने हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *