Breaking News

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
भिटौली,महराजगंज।
देश की महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर संगीत प्रेमी सहित आम जन में शोक की लहर है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर दुख जता रहे हैं। पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में प्राचार्य,शिक्षक और छात्र छात्राओं ने दो मिनट के लिए मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य योगेश कुमार दुबे ने कहा कि लता मंगेशकर की कमी देश को हमेशा खलेगी। उनके स्वर में जादू था, वह अन्य गायक कारों में बहुत कम देखने को मिलता है। इस मौके पर डा अजय कुमार पांडेय,डा रुकनुद्दीन, सुशील शुक्ल, हैप्पी सिंह, धर्मेंद्र पटेल, बृजेश्वर सिंह, अजय कुमार यादव, अमित यादव,सोनी राज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।भिसवा में पूर्व प्रधान एडवोकेट नूर आलम ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *