Breaking News
Screenshot 20241020 113412

कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण कर चंडीगढ़ से फरीदाबाद लौटने पर विपुल गोयल का भव्य स्वागत किया 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241020 113412फरीदाबाद:नव-निर्वाचित विधायक विपुल गोयल को जनता ने भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजा,और इस व्यापक जीत का इनाम उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिला। विपुल गोयल के अपार जनसमर्थन के आधार पर हरियाणा सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने के बाद जब आज विपुल गोयल फरीदाबाद लौटे,तो बदरपुर बॉर्डर से ही उनके समर्थकों और आम जनता की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ विपुल गोयल का स्वागत किया,और फूलों की वर्षा करते हुए अपने जनप्रतिनिधि का अभिनंदन किया।Screenshot 20241020 113426

विपुल गोयल के मंत्री बनने पर इस उत्साह का प्रमुख कारण उनके पिछले कार्यकाल का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने विधायक न रहते हुए भी जनता के बीच सक्रिय रहकर उनके हित में काम किया।

ऐसे में फरीदाबाद के लोगों और विशेषकर विपुल गोयल के समर्थकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में फरीदाबाद में तेजी से विकास कार्य होंगे,और विपुल गोयल अपने वादे के अनुसार फरीदाबाद को नॉन-स्टॉप विकास की पटरी पर दौड़ाएंगे। स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री के काफिले को रोककर आदरपूर्वक उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सभी का उत्साह चरम पर था।

काफिला जब टोल प्लाजा से होकर ओल्ड़ चौक पहुंचा,तो वहां भी स्थानीय लोगों ने विपुल गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर में प्रवेश के बाद काफिला रोड़ शो के रूप में बदल गया। समर्थकों के भारी हुजूम के बीच विपुल गोयल अपने कार्यालय की ओर बढ़ते हुए सेक्टर-16 सब्जी मंडी पहुंचे, जहां स्थानीय व्यवसायियों और लोगों ने उनका अभिवादन किया। इस भव्य स्वागत यात्रा का समापन सागर सिनेमा स्थित उनके कार्यालय में हुआ।

वहां कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समर्थकों और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया और एक बार फिर आश्वस्त किया कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में अभूतपूर्व विकास और जनकल्याणकारी कार्य होंगे।

विपुल गोयल ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और फरीदाबाद के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *