Breaking News

भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा की नामांकन सभा में पहुंचे बिलप्ब देब व कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240911 WA0015

फरीदाबाद:त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी का चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव हरियाणा के गौरव और स्वाभिमान को बचाने का चुनाव है।

कांग्रेस पर गरजते हुए बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों,जवानों को नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में जेल में बैठे सुरेंद्र पंवार जैसे व्यक्ति को टिकट दी है।

कांग्रेस की सोच भ्रष्टाचारियों को चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजना है। इस मौके पर उन्होंने राव दान सिंह को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दाग कांग्रेस के प्रत्याशियों पर है जिनके घरों पर ईडी के छापे पड़े हैं। बिप्लव देब मंगलवार को पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा द्वारा देवांश ग्रीन में आयोजित नामांकन सभा में उपस्थितजन समूह को संबोधित कर रहे थे।

बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा का युवा,किसान,गरीब और महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। हरियाणा के लोगों के लिए पहले देश और देश की मिट्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकसित बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिप्लब देब ने कहा कि जनता को जोश बता रहा है कि 8 जून को आने वाला परिणाम ऐतिहासिक होगा।

बिप्लब देब ने कहा कि जनता जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया हुआ है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश और प्रदेश के मान-सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस का सिर्फ एक ही मकसद है ज्यादा से ज्यादा झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना।

उन्होंने पृथला वासियों से कहा कि आप लोग कांग्रेस की झूठ से बचें और भाजपा को सत्ता में लाकर प्रदेश का विकास कराएं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार करना है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग के लोग परेशान थे।

योग्य युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी। नौकरी लेने के लिए पर्ची और खर्ची के साथ-साथ राज नेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। भाजपा सरकार ने हरियाणा के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कराया है।

फरीदाबाद जिला की तस्वीर इन 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बदली है। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा ने कहा कि आप लोग विधायक चुनकर विधानसभा भेजने का काम करें, बाकी क्षेत्र की तरक्की मेरी जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में समय कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बताएं तथा लोगों को कमल के फूल पर वोट देने के लिए प्रेरित करें।

नामांकन सभा में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह,बीजेन्द्र नेहरा,सुखबीर शर्मा मलेरना,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,सुरेन्द्र जांगड़ा,विधानसभा प्रभारी वज़ीर सिंह डागर,संयोजक लखमी चंद भारद्वाज,राजू सोलंकी,मंडल अध्यक्ष हरीश धनखड़,पवन चौधरी,भूपेन्द्र रावत,जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य,गांवों के पंच सरपंच और पृथला विधानसभा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नामांकन सभा के बाद पृथला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व केंद्रीय क़ानून मंत्री सांसद पी.पी.चौधरी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा,भीलवाड़ा से विधायक उदयराज भड़ाना,राजू सोलंकी,अनीता शर्मा,भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता और सैंकड़ों की तादाद में इलाके के गणमान्य लोग एवं समर्थक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *