Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 30 at 8.43.16 PM

पांचों लेबर चौकों पर और तीनों सब्जी मण्डियों में नियमित लगाए जा रहे वैक्शीनेशन कैम्प: डीसी जितेन्द्र यादव

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःउपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि फरीदाबाद के पांचों लेबर चौकों पर और तीनों सब्जी मण्डियों में कोविड-19 के बचाव के लिए नियमित रूप से हर रोज वैक्शीनेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मंगलवार तक जिला में 2727679 लोगों को कोविड-19 के वायरस के बचाव के लिए दोनों डोज लगाए गए डीसी ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्शीन की डोज निरन्तर लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।जिला चिकित्सा अधिकारी डाँ विनय गुप्ता ने बताया कि पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।

 

जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना,सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाए।वैक्शीनेशन के नोडल अधिकारी कम एसएमओ डाँ मानसिंह ने बताया कि जिला में अब तक 2727679 लोगों को वैक्शीनेशन की डोज लगाई गई हैं। इनमें पहली डोज के 1720438 और दूसरी डोज के 1007241 लोगों को लगाए गए वैक्शीनेशन शामिल ह

डाँ मानसिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1581411 लोगों को वैक्शीनेशन करने का टारगेट दिया गया था।
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी जिला में 75 स्थानों पर 18 से 45 और 45 से अधिक आयु के लोगों को भी वैक्शीनेशन किए जाएंगे। इनमें 64 सरकारी स्थानों पर और 11 प्राइवेट स्थानों पर वैक्शीनेशन किए जाएंगे। लेबर चौकं बल्लभगढ़,सेक्टर-19 ए, सेक्टर-17,खेड़ी चौंक व प्याली चौंक पर तथा सेक्टर-16 ए,बल्लभगढ़ और डबुआ सब्जी मण्डियों में लोगों को वैक्शीनेशन किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *