Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 10.48.36 AM

कोली मोहल्ले में हुआ शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

 

कमजोर तबके के लोगों व आमजन को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं- विधायक अशोक कोठारी

(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 09 21 at 10.48.36 AM

भीलवाड़ा 21 सितंबर| शहर के कोली मोहल्ला, पंचमुखी दरबार के पास में शनिवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री अशोक कोठारी, महापौर श्री राकेश पाठक, सीएमएचओ डॉ0 चेतेंद्र पुरी गोस्वामी और पार्षद श्री सुनील खटीक ने दीप प्रज्ज्वलन कर, शिलापट्ट का अनावरण किया और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बिल्डिंग का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ0 सुरेश चौधरी सहित स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे

विधायक श्री अशोक कोठारी ने कहा कि कोली मोहल्ले में आरोग्य मंदिर के शुभारंभ होने से आसपास क्षेत्र के आमजन लाभान्वित होंगे। सभी लोग अधिकाधिक संख्या में जागरूक होकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं।WhatsApp Image 2024 09 21 at 10.48.37 AM

सीएमएचओ डॉ0 गोस्वामी ने बताया कि इस शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर चिकित्सक सहित दवा आदि की बेहतर सुविधाएं आमजन को मिलेंगी, जो कि क्षेत्रवासियों के लिए फायदेमंद रहेगी। अब यहां के लोगों को जिला अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा और पास में ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे जिला अस्पताल पर भी पड़ने वाला भार भी कम होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *