Breaking News

यूपी बोर्ड की नई परीक्षा तारीखों का ऐलान, 8 मई से शुरू होंगे एग्जाम

 

IBN NEWS

उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exam 2021) की नई तारीख का ऐलान हो गया है

नए शेड्यूल के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी.

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ये परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होनी थी.

 

https://upmsp.edu.in/

यूपी बोर्ड हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 8 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षाएं 28 मई को समाप्त होंगी.

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 2994312 स्टूडेंट्स शामिल होंगे जबकि इंटर यानी 12वीं की परीक्षा में 2609501 परीक्षार्थी शामिल होंगे. पंचायत चुनाव के चलते 24 अप्रैल की जगह यूपी बोर्ड के एग्जाम 8 मई से करने का फैसला किया गया है.

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा के लिए पत्र जारी किया गया है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *