Breaking News

बहराइच पुलिस की अनोखी पहल

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप मिश्र IBN NEWS  बहराइच

अब घर बैठे फोन/व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस करेगी समस्या का निदान,,,
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा जनपद में नई पहल शुरू की गई है। अब पीड़ित/शिकायतकर्ता को पुलिस ऑफिस/थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि घर बैठे ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फरियादियों की समस्याओं को डिजिटली सुना जाये और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्ता परक समाधान किया जाए।

इस प्रकार करें शिकायत:-
पुलिस से संबंधित शिकायत होने पर पीड़ित/शिकायतकर्ता पुलिस अधिकारी या संबंधित थाने पर फोन कर/व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराये तथा रिस्पांस आने तक इंतजार करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *