Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 25 at 12.05.18 PM

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आहार फाउंडेशन परिवार को किया सम्मानित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 25 at 12.05.18 PM

फरीदाबाद:सेक्टर-50 स्थित डबुआ रोड़ पर गिर्राज बाबा ट्रस्ट के द्वारा होली मिलन समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आहार फाउंडेशन के प्रधान गौरव भारद्वाज व उनकी सभी टीम व उनके परिवार को सम्मानित किया। तो वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि समाज में सबसे अच्छा कार्य कर रहे आहार फाउंडेशन के प्रधान गौरव भारद्वाज ने शहर में कोई भूखा-प्यासा न रहे। इसलिए आहार फाउंडेशन एनआईटी नं-3 ईएसआई अस्पताल में भोजन वितरण करते हैं।

उन्होंने कहा कि गिर्राज बाबा ट्रस्ट द्वारा आज होली मिलन समारोह में मुझे निमंत्रण देने पर सभी लोगों का तह दिल से धन्यवाद करता हूं।तो वहीं आहार फाउंडेशन के प्रधान गौरव भारद्वाज ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई है कि हमारे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हमारी ट्रस्ट को सम्मानित किया है।

और हम आशा करते हैं कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर आगमी चुनाव में फिर हमारे शहर से तीसरी बार मंत्री बने। इस मौके पर राजेश भूटिया, प्रवीण फाग्ना, धर्मवीर भड़ाना,राकेश खटाना, संदीप बिछुड़ी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *