Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 08 at 2.26.07 PM

केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव कैली में किया भाजपा नेता दीपक डागर के कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Image 2023 06 08 at 2.26.07 PM

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का नौ सालों का कार्यकाल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। मोदी सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को चरितार्थ कर जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को लागू कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक 100 फीसदी लाभ पहुंचाने का काम किया है और इन नौ सालों में भारत देश का पूरे विश्व में डंका बजाने का श्रेय भी प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों को ही जाता है। गुर्जर आज गांव कैली में पृथला क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर के कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक डागर के संयोजन में क्षेत्र के कोने-कोने से आए मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से भव्य तरीके से स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश में विकास कार्याे के नए आयाम स्थापित किए है,किसान,गरीब,पिछड़े,दलित सहित आम आदमी के हितों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गई है, जिसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा नेता दीपक डागर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भाजपा के मजबूत स्तम्भ है, जो केंद्र-प्रदेश की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से देश-प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है,पृथला विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद व केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्याे की बदौलत जनता फिर से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को विजयी बनाकर जीत की हैट्रिक बनाएगी और केंद्र में भी प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता,पलवल के विधायक दीपक मंगला,होटल क्षेत्र के विधायक जगदीश नायर,हथीन क्षेत्र के विधायक प्रवीन डागर,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया,अरूण जैलदार,सुभाष वीर,चौधरी सतबीर सिंह,बाबू बौहरे,हरिराम डागर,चौधरी होशियार सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *