Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 08 at 2.30.29 PM

विश्व में तिरंगे का सम्मान बढ़ रहा है भारत ग्लोबल देश बना:कृष्णपाल गुर्जर

WhatsApp Image 2023 06 08 at 2.30.29 PM

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विश्व में तिरंगे का सम्मान बढ़ रहा है। वहीं भारत ग्लोबल देश बना है। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद को विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अब अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत ने आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है,इंग्लैंड और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। अब जर्मन और इटली की बारी है। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विश्व भर में भारत आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। आज भारत आर्थिक क्षेत्र में विश्व पांचवे नम्बर पर आ गया है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के श्रंखला में बेहतर विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रही है।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर दिल्ली- मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर विकास तीर्थ यात्रा कर रहे थे। जहां मथुरा नेशनल हाईवे पर गांव कैली में झांझरू निवासी समाजसेवी दीपक डागर ने हजारों साथियों के संग केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का गर्मजोशी से स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चहुमुखी विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद का विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है। फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट के को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजीपी से फरीदाबाद के लिए भी दूरी अब कुछ मिनटों के रह जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में जमकर विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे। देश और प्रदेश में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों के अलावा व्यवस्था परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मेरिट के आधार पर बिना सिफारिशों के बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बुधवार को गांव बघौला में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर- 19 पर लगभग 21करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि से बनाए जाने वाले ओवरब्रिज का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद और पलवल के विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अब अलग पहचान मिल रही है।सरकार आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के श्रंखला में विकास कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर से कर रही है।‌ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अवसर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के श्रंखला में विकास कार्यों को बेहतर क्रियान्वयन करने का प्रयास कर रही है। शिक्षा,चिकित्सा,शमशान घाट,पीने के लिए स्वच्छ पेयजल सप्लाई की लाइनें,बूस्टर,एलईडी लाइटें,गन्दे पानी की निकासी के लिए बेहतर सीवरेज व्यवस्था तथा पार्कों के सौन्दर्यीकरण सहित भू-जल स्तर को बनाए रखने और साथ ही गंदे पानी को शुद्ध करके पार्कों,उद्योग तथा अन्य कृषि क्षेत्रों में उपयोग में लाया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश की 135 करोड़ की आबादी में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी है। सरकार युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। ताकि देश में कोई भी बेरोजगार युवा ना रहे।भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र सहित हरियाणा के चार जिलों के प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में विकास कार्यों मिसाल कायम की है। समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता,पलवल के विधायक दीपक मंगला,हथीन के विधायक प्रवीण डागर,फरीदाबाद के जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक तथा विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *