Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 16 at 11.39.20 PM1

पति एवं सासु के उलाहना से तंग होकर युवती ने दी जान

8 माह का मासूम को छोड़कर चली गई प्रियंका

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। महुली थाना क्षेत्र के खिरिया गांव की युवती ने पंखे से लटक कर आज दोपहर लगभग 12:00 बजे जान दे दी ।सूचना पाकर मोलनापुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव चौकी इंचार्ज काली जगदीशपुर रमजान अली अंसारी व्र पभारी निरीक्षक महुली रणविजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर प्रियंका के ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ना करने का आरोप लगाया गया है जिससे क्षुब्ध होकर आज दोपहर 12:00 बजे घर में स्थित पंखे से लटक कर जान दे दी। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रियंका तिवारी पुत्तरी परमेश्वर पाठक की शादी अब से लगभग 2 वर्ष पूर्व 19 नवंबर 2019 को धूमधाम से मठिया गांव निवासी रामानंद के पुत्र सुधीर त्रिपाठी के साथ हुई थी । शादी के पश्चात प्रियंका अपने ससुराल गई जहां दिसंबर में उसका पति अपने साथ मुंबई ले गया। क्योंकि प्रियंका के ससुराल के लोग मुंबई में ही रहते थे। कुछ दिन बाद सुधीर ने मुंबई की एक लड़की पायल से शादी कर लिया जिससे उसका पहले से ही संबंध बताया जा रहा है । इस वजह से प्रियंका वापस अपने ससुराल आ गई ।इसी बीच प्रियंका गर्भवती हो गई लेकिन पति व सास सुभावती देवी के दबाव में उसका गर्भपात करा दिया गया उसके बाद पूनम अब से 8 माह पूर्व 1 बच्चे आदर्श को जन्म दिया । आदर्श के जन्म पर प्रियंका के ससुर सास बच्चे को देखने हॉस्पिटल भी गए। लेकिन सुधीर की अवैध पत्नी व सुधीर को यह बात नागवार गुजरी इस वजह से अक्सर प्रियंका दुखी रहती थी ।आज फोन पर बात होने के पश्चात दुखी होकर प्रियंका ने अबोध बालक को छोड़कर दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी । प्रियंका की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर पति सुधीर, सास सुभावती देवी और सुधीर की अवैध पत्नी पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *