Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 05 at 3.38.38 PM

“पोषण भी पढ़ाई भी” का तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2025 01 05 at 3.38.38 PM

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई सभागार में आयोजित किए जा रहे पोषण भी पढ़ाई भी तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिवस पर दिव्यांग बच्चों के हितार्थ कार्य करने वाली उमाया फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बच्चों में डेवलेपमेंट डिले तथा दिव्यांगता की पहचान के साथ साथ उनका समुचित इलाज प्रबंधन एवं पुनर्वास के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

सीडीपीओ सत्य प्रकाश पाण्डेय तथा अन्य मास्टर ट्रेनर्स ने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पात्रता एवं आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी दी। ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतिम दिन खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव ने भी कार्यकत्रियों का एक सत्र लिया तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को याद दिलाते हुए समुदाय में अच्छा कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के अधीक्षक डॉ पी के गुप्ता द्वारा, पोषण विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन संपूर्ण सफलतापूर्वक ऑनलाइन पोस्ट टेस्ट में उत्तीर्ण समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र का वितरण परियोजना अधिकारी सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं खंड विकास अधिकारी भावना यादव ने किया। श्री पाण्डेय ने बताया कि तीन दिवस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यकत्रियों को प्रदान किया गया है पूर्व निर्धारित सत्रों के अनुसार ही प्रशिक्षण पूर्ण किया गया है आगामी दिनों में इसका परिणाम समुदाय में स्पष्टता नजर आयेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *