Breaking News

 विधायक राजेश नागर के जन्मदिन पर उमड़े हजारों लोग

17

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव विधायक राजेश नागर के जन्मदिन के मौके पर आज उनके भतौला निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। उन्हें बधाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने नागर को फूलमालाओं,बुके और केक देकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने सभी के केक को काटकर स्वीकार किया। उन्होंने बधाई देने पहुंची सभी सरदारी और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि मेरा जीवन आपकी सेवा में बीतेगा। इस बात के लिए मैं संकल्पित हूं और आज अपने जन्मदिन पर इस बात को दोहरा रहा हूं। विधायक राजेश नागर ने सैकड़ों की संख्या में केक काटे जिन्हें यहां पहुंचे लोगों के बीच वितरित किया गया। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आप लोगों का प्रेम दिन प्रतिदिन बढ़ा ही है। आपने हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट देकर मुझे विधायक बनाकर जो सम्मान प्रदान किया है,उसका कर्ज मैं कभी नहीं उतार सकूंगा और मेरे जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में आकर क्षेत्र के लोगों ने जता दिया है कि वह राजेश नागर से कितना प्यार करते हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रयासरत हैं और आने वाले समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से वह इस कार्य में और तेजी लाएंगे। उन्होंने सभी से कहा कि वह हर समय उपलब्ध हैं आप अपनी स्थानीय मांगों,समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकते हैं। इससे पहले विधायक तिगांव की गौशाला में भी गए जहां उन्होंने गौसेवा कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौ हमारी संस्कृति का आधार है। हमें इन्हें सम्मान देना चाहिए। इसके साथ ही उनका यहां सराय ख्वाजा में समर्थकों द्वारा लड्डुओं से तोला गया। इन लड्डुओं को बाजार में बांटा गया और विधायक के जन्मदिन की सभी को बधाईयां दी गईं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *