Breaking News

जिनको सरकार चलाने की जिम्मेदारी मिली वो काम की बजाय अब अधिकारियों को कोस रहे हैं:विजय प्रताप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद‌ की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर के विकास को लेकर सेक्टर 12 में आयोजित की गई दिशा की मीटिंग में जिस प्रकार से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर एवं विधायकों ने अधिकारियों को कोसा है उससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसे रोकने में सरकार विफल रही हैं। इनकी भाषा ही इनका रिपोर्ट कार्ड दिखा रही है कि ये लोग भ्रष्टाचार के आगे बेबस हो चुके हैं।

विजय प्रताप बुधवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मामले को संज्ञान में लेकर इसकी उच्चस्तरीय जांच बिठाने की मांग की। फरीदाबाद के स्थानीय नेताओं को भी जांच में शामिल किया जाना चाहिए,जिनके कार्यकाल में भ्रस्टाचार हुआ।

विजय प्रताप ने कहा कि दिशा की मीटिंग में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग भाजपा नेताओं ने किया वह निंदनीय है क्योंकि किसी के बच्चों को कोसना अशोभनीय है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए,लेकिन भाषा की मर्यादा नहीं भुलनी चाहिए और ऐसा कर वो अपनी जि़म्मेदारी में विफल हो चुके हैं। विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार की प्लानिंग में कमी है,जनता के पैसे को लूटकर खाया जा रहा है।

केंद्र,राज्य एवं नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद ये अधिकारियों के ऊपर लूट का ठीकरा फोड़ रहे है लेकिन असलियत ये है की इन्होंने नगर निगम दफ्तर में आग लगवाकर कागज़ जलवा दिए और अब ठीकरा फोड़ने का कम कर रहे हैं फरीदाबाद में 5 हजार करोड़ रुपए केवल कागजों में लग गए,शहर के विकास के नाम पर गबन किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार का पूरी तरह से फैल्यर बताया,जिसका खामियाजा फरीदाबाद की जनता भुगत रही है।

विजय प्रताप ने आरोप लगाया कि ये लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके सत्ता में आ गए हैं,इसलिए इनको जनता से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर कहते थे टोल टैक्स जजीया कर है लेकिन फरीदाबाद में 5 टोल हैं। जबरन लोगों पर टोल थोपा जा रहा है। बडख़ल गांव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है की एक विधायक विकास कार्य रुकवाने में लगा हुआ है।

स्पष्ट दिख रहा है कि बड़खल गांव में पिछले 12 साल से काम नहीं हुआ। इसके अलावा अनखीर,भांकरी एवं नवादा के हालत आपके सामने है। इन लोगों ने जान-बूझकर गांवों की अनदेखी की है। गांव नवादा में चल रहे सड़क के काम को आज एक साल हो गया है,लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के पैसे को इस तरह लूटने नहीं देगी,हम अपनी टीम बनाएंगे,जो इनके घोटालों की जांच करेंगे और इनके कारनामों को जनता के सामने लाएगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …