Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 27 at 9.23.17 AM

जेवर एयरपोर्ट से होगी सीधी क्नैक्टीविटी:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद की मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा नोएडा से सीधे रोड़ जरिये तथा जेवर एयरपोर्ट से सीधी क्नैक्टीविटी होगी। वहीं बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लबगढ को एलिवेटिट की सौगात देने का एतिहासिक विकास कार्य किया है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और देश हित में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता समय समय पर मंथन करने के लिए एकत्रित होते है। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तर पर कार्यकारणी की बैठके आयोजित की जा रही हैं।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी में आयोजित आदर्श नगर मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही।‌ उन्होंने कहा की आज प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया गया है।वहीं फरीदाबाद के लिए|

WhatsApp Image 2023 02 27 at 9.23.17 AM
मुंबई बड़ोदरा हाईवे के अलावा नोएडा से सीधे रोड,जेवर एयरपोर्ट के लिए हाईवे का निर्माण जल्द पूरा होने जा रहा है। सरकार की इन बड़े योजनाओं से आम लोगो को लाभ मिलेगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की बल्लभगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहर लाल ने मोहना रोड पर एलिवेटिड रोड बनाने के लिए 215 करोड़ की धनराशि जारी की है। जो बल्लबगढ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया की जल्द ही बल्लभगढ़ के सचिवालय,महिला कॉलेज का लोकार्पण किया जायेगा और मोहना पुल एलिवेटिड पुल और बल्लभगढ़ सोहना पुल को डबल करने का भी जल्द मुहूर्त किया जाएगा।

प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की आने वाले समय में सेक्टर-23 में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास करीब 5 एकड़ से जायदा जमीन पर एक नए कालेज का निर्माण कराएंगे। ताकि बल्लभगढ़ की लाखो की आबादी के बीच यहां के बच्चो को उच्च शिक्षा मिल सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ का बस अड्डा अब नया बस पोर्ट बनेगा।

जो आधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त होगा। इसके बाद प्रदेश के परिवहन एवम् उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने महाविद्यालय 24 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीक्षांत समारोह में पहुंचने पर उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के वाइस चांसलर एसके तोमर ने की कार्यक्रम अध्यक्षता की। कालेज प्रिंसिपल सविता भगत ने सभी अतिथियों का बुक्का देकर स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *