Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 12.40.52 AM

भयमुक्त प्रशासन और समृद्ध समाज के लिए विपुल ही विकल्प:अमन गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 21 at 12.40.52 AM

फरीदाबाद:89 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल शुक्रवार को भारत कॉलोनी,हनुमान नगर पहुंचे और विपुल गोयल के समर्थन में वोट देने की अपील की। उपस्थित लोगों ने अमन गोयल का बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। अमन गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र को भयमुक्त एवं समृद्ध बनाना है तो विपुल ही एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने कहा किसी भी प्रकार के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है,प्रदेश में तीसरी बार फिर से भाजपा सरकार आ रही है। विपुल गोयल को आपने पहले भी देखा है,अगर आप उनके काम से संतुष्ट है तो उन्हें पुनः मौका अवश्य दें। विपुल ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी जेब से पैसे देकर लोगों का भला करने का काम किया है। अमन ने कहा भारतीय जनता पार्टी पारदर्शिता के साथ काम करने वाली पार्टी है। हमने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस सरकार में लोग नौकरियों के नेताओं के चक्कर काटते थे, लेकिन भाजपा ने योग्यता के आधार पर लोगों को नौकरी देने का काम किया है।

इसलिए न केवल वोट बल्कि अपना सपोर्ट भी दें और प्रत्येक व्यक्ति विपुल गोयल बनकर चुनाव लड़े।उपस्थित लोगों ने अमन गोयल को भरोसा दिलाया कि विपुल उनके लोकप्रिय नेता है और वो उनको जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *