Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को विश्वविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर मंगलवार को प्रशासनिक भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जहाँ विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि देश ने एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना जीवन जनकल्याण को समर्पित कर दिया था। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह ने शोक संदेश को पढ़ते हुए कहा कि “विश्वविद्यालय परिवार की यह शोक सभा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस महान शक्ति को सहन करने की शक्ति दें।” इस अवसर पर प्रो विनय सिंह, प्रो केशव सिंह, रजिस्ट्रार विश्वेश्वर प्रसाद और परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस क्रम में ललित कला एवं संगीत विभाग, विधि विभाग, शिक्षाशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, वाणिज्य विभाग, समाजशास्त्र विभाग, संस्कृत विभाग और राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में अलग-अलग शोकसभाओं का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *