फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल,हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल आईपीएस का कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।शहर के यातायात मुद्दों पर चर्चा।
बैठक दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव,दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स की पहचान,ओवरस्पीडिंग,शराब पीकर वाहन चलाना एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता स्कूल-कॉलेजों में रोड़ सेफ्टी क्लब बनाने,औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाने एवं आम नागरिकों को हेलमेट-सीटबेल्ट के प्रति जागरूक करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।आपसी समन्वय ट्रस्ट एवं काउंसिल के पदाधिकारियों ने डीसीपी महोदय को आश्वस्त किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े हर अभियान में पुलिस प्रशासन को जमीनी स्तर पर पूरा-पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
डीसीपी प्रतीक अग्रवाल आईपीएस ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।
इस अवसर पर स्टेट रोड़ सेफ्टी काउंसिल के सदस्य एवं रोड़ सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।