Breaking News

अमडीहा चौराहे के दुकानदार ने लगाया चोरी का आरोप

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर ।झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम अमडीहा निवासी अखिलेश उर्फ पिन्टू गुप्ता पुत्र दयाशंकर ने झंगहा थाना पर तहरीर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अखिलेश ने दिये गये तहरीर में लिखा है कि दिनांक 5,10,2021 को मैं अपनी अमडीहा चौराहे की दुकान को बन्द कर धर पर सो रहे थे तो समय रात के करीब 12:10 बजे के लगभग मेरे गांव के ही उमेश मौर्या पुत्र चन्द्रभान तथा उनके तीन अन्य साथी जो शातिर चोर है जो मेरे दुकान पर चोरी की नियत से सटर का ताला तोड़ने लगे तथा मेरे मिष्ठान काउंटर को ढकेल कर तोड़ दिए। इसकी सूचना गांव के कुछ लोग आकर मुझे बतायें तब मैं 112 नम्बर पर सूचना दिया।

 

तथा मौके पर पहुंच कर 112 नम्बर सीसी कैमरा फुटेज के अनुसार व्यक्तियों का नाम सूचीबद्ध किए उक्त लोग काफी मनबढ व अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं तथा आये दिन किसी अप्रिय धटना का अंजाम दे सकते हैं अतः श्री मान जी से निवेदन है कि उक्त धटना का प्रथम सूचना दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *