Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 06 at 5.54.06 PM

विधुत व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो होगा उप केन्द्र का धेराव ः जितेन्द्र पाण्डेय

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सरदार नगर विधुत उप केन्द्र के जेई योगेश प्रताप सिंह को हटाने की मांग की है उन्होंने जेई को हटाकर विधुत व्यवस्था तत्काल सही नहीं किया गया तो जल्द ही सरदार नगर विधुत उप केन्द्र का धेराव करेगें जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि जब से योगेश प्रताप सिंह सरदार नगर विधुत उप केन्द्र पर आये हैं विधुत व्यवस्था चौपट हो गई है। बार बार फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं वहीं सरदार नगर के नार्थ फीडर का तो और बुरा हाल है हर रोज लाईट खराब हो जाता है तीन दिन से रात में लगातार लाईट नहीं आ रहा है। सरदार नगर में कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जो यह बता सके कि लाइट क्यो खराब है कब आयेगा सभी लाइनमैन का मोबाइल 4 बजे बंद हो जाता है नार्थ फीडर की जनता डुमरी बसंत टोला उसरहा मेंहदीपुर रामपुर आदि गांव के लोग जेई के व्यवहार से काफी दुःखी है सरदार नगर विधुत उप केन्द्र के परमानेन्ट व संविदा कर्मचारी वह बिना पैसा लिए लाईन ठीक करने नहीं जातें हैं जेई ने इन लोगों को खुला छूट दे रखा है जो शिकायत करता है उसे उसका लाइन काट देने की धमकी दिया जाता है। इन सब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ उप केन्द्र का धेराव किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *