Breaking News
Screenshot 20210813 221238

विगत 6 वर्षों से स्कूल टॉपर रहे बच्चों को प्रधानाचार्य ने उज्जवल भविष्य की दी शुभ कामनाएं

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महाराजगंज
परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और परिश्रम से ही भाग्य का निर्माण होता है सफलता की इसी क्रम में आज सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार के प्रधानाचार्य जिन्हें पूरे महाराजगंज में शिक्षा जगत के गुरु के नाम से भी जाना जाता है।

विगत 6 वर्षों से स्कूल टॉपर रहे बच्चों के नाम का बैनर बनवा कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही साथ भिन्न भिन्न जगहों पर रह रहे 2016 से 2021 तक के इन मेधावी विद्यार्थियों से टेलीफोन पर बात करके उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी ताकि भविष्य में भिन्न-भिन्न पदों पर आसीन होने के बाद ये देश की सेवा अच्छे ढंग से पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर सकें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *