Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 06 at 7.11.23 PM

पुलिस टीम ने जनता में तालमेल बढ़ाने व आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए निकाला पैदल मार्च

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश के तहत एसीपी ओल्ड महेन्द्र वर्मा ने अपनी टीम के साथ ओल्ड़ एरिया में पैदल मार्च निकालकर आमजन से पुलिस कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उनके साथ एसएचओ ओल्ड सतबीर अपनी पूरी टीम के साथ पैदल मार्च में मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पंचकूला द्वारा दिए गए आदेश व पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार एसीपी ओल्ड ने आज पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।

WhatsApp Image 2023 03 06 at 7.11.23 PM

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पैदल मार्च का उद्देश्य के माध्यम से पुलिस समाज के हर वर्ग-हर व्यक्ति तक पुलिस संबंधित सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पुलिस एरिया में होने वाली हर छोटी से छोटी हलचल पर निगरानी रख सकेगी जिसके माध्यम से समाज में अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायता प्राप्त होगी। पुलिस और जनता के बीच तालमेल बढ़ाकर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालने पर आपराधिक किस्म के व्यक्ति के मन में पुलिस का खौफ पैदा होता है और वह अपराधिक गतिविधियां अंजाम देने से डरता है। एसीपी द्वारा निकाले गए पैदल मार्च में उन्होंने आमजन के साथ बातचीत करी और उनसे फरीदाबाद पुलिस के कार्यों के बारे में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनी।

उन्होंने बताया कि यह पैदल मार्च फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा और आमजन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करके शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना सुनिश्चित किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान डीसीपी ने आमजन को सामाजिक शांति व्यवस्था कायम रखने तथा भाईचारे की भावना बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में रह रहे नागरिक पुलिस का सहयोग करके शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस की मदद कर सकते हैं। इससे न केवल पुलिस को सहयोग मिलेगा बल्कि शहर में अपराधिक वारदातों पर भी लगाम लगेगी। इसलिए आमजन पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत 112 पर दें ताकि पुलिस समय पर कार्यवाही करके कानून व्यवस्था को कायम रख सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *