Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 04 at 8.28.34 PM

नवागत थानाध्यक्ष बाबा बाजार ने किया पदभार ग्रहण

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – नवागत थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने आज शाम बाबा बाजार थाना पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने के स्टाफ के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2024 10 04 at 8.28.34 PM थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। मूल रूप से सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार आजाद ने इससे पूर्व बाराबंकी जिले के हैदरगढ़, देवा थाने की माती पुलिस चौकी,नगर कोतवाली बाराबंकी की सिटी चौकी, कुर्सी थाने की उमरा पुलिस,नगर कोतवाली बाराबंकी के आवास विकास पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने इन्हें गुंगटेर थाने की कमान सौंपी इसके बाद दरियाबाद थानाध्यक्ष बने। शैलेन्द्र कुमार आजाद की गिनती जिले में तेज तर्रार थानाध्यक्ष के रूप में की जाती थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *