Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.57 PM

नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियो के साथ की बैठक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 18 at 1.20.57 PM

फरीदाबाद:नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल द्वारा पदभार संभालते ही अपने कार्यालय में सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के स्तर के अधिकारियों के साथ मीटिंग लेकर माहमहिम राष्ट्रपति के फरीदाबाद आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था बारे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जिला फरीदाबाद के सामान्य अपराधों के संबंध में भी चर्चा की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अगस्त को महामहिम राष्ट्रपति का जिला फरीदाबाद के वाईएमसीए कॉलेज के दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आगमन प्रस्तावित है।

जिस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था बारे नव नियुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा अपने कार्यालय में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिला फरीदाबाद के सामान्य अपराध के संबंध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके अपराधों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी गई। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल,पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा,पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर,पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह,पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ अनिल कुमार,पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ऊषा व सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *