Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 17 at 2.46.56 PM

अल्लाह की इबादत के नाम है रमजान का महीना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इस्लाम धर्म के अंतर्गत रमजान का महीना बेहद पाक और महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवा महीना माना जाता है, धार्मिक मान्यता अनुसार इसी माह पैगंबर मोहम्मद को कुरान की पहले आयतें प्राप्त हुई थी। इस्लाम धर्म का अनुसरण करने वाले लोगों के लिए यह महीना अल्लाह की इबादत का होता है, वे 29 से 30 दिन का रोजा रखकर अपने अल्लाह को याद करते हैं।

WhatsApp Image 2023 04 17 at 2.46.56 PM

इसके चांद का दीदार और ईद-उल-फितर के दिन रमजान माह का समापन होता है। रमजान के महीने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका चांद की होती है,यह महीना कब प्रारंभ होगा और कब ईद मनाई जाएगी,ये सभी घटनाक्रम चांद के दीदार पर ही निर्भर करते हैं। आपको बता दें इस वर्ष ईद का पर्व 22 या 23 अप्रैल को रहेगी,लेकिन इसकी भी शर्त चांद का दीदार ही है। तो वहीं फखरूद्दीन ने बताया कि रमजान के महीने में सूरज के उगने से लेकर सूरज ढलने तक भूखा-प्यासा रहा जाता है। इसे ही रोजा कहते है। सुबह की सहरी और शाम की इफ्तारी के समय खाने-पीने की छूट मिलती है।

रमजान के महीने में हर सक्षम व्यक्ति को रोजा रखना चाहिए, लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें इस कठिन व्रत से छूट मिलने का भी विधान है। रमजान के महीने में नवजात बच्चों,गर्भवती महिला, स्तनपान करवाने वाली माता, माहवारी के दौरान महिला और वृद्ध या बीमार व्यक्ति को रोजा रखने की मनाही है। तो वहीं शेर खान मलिक ने बताया कि रमजान के दौरान दांत साफ करने में कोई समस्या नहीं है लेकिन साथ ही यह ध्यान रखें कि आपके शरीर में वह पानी न जाए। अगर आप सहरी के समय ब्रश कर लेते हैं तो यह और भी बेहतर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *