Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 11.14.11 PM2

विधायक ने फोन का वितरण किया

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। चौरी चौरा संगीता यादव ने गुरुवार को सरदारनगर ब्लाक मुख्यालय पर 152 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गये स्मार्ट फोन का वितरण किया।

लोगों को सम्बोधित करते हुए संगीता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शासन की मंशा है कि कोई भी कार्य डिजिटल माध्यम से आसानी से किया जाए। इससे आंगनवाड़ी बहनों को काम में आसानी के लिए शासन ने स्मार्ट फोन देकर डिजिटल माध्यम के विकास में एक कदम और आगे बढ़ाया है।

इस स्मार्ट फोन से आंगनवाड़ी बहने अपने कार्यों का रिपोर्ट घर बैठे अपने अधिकारियों को भेज सकेंगी। उनको दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार, ग्राम प्रधान श्रवण मौर्या, जनमेजय सिंह, विष्णु मौर्या, सुशील मौर्या, सज्जन जायसवाल, चंदन पासवान, दीपक सिंह, आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *