Breaking News

प्रसिद्ध दवा व्यवसायी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।  दवा व्यवसायी रामू बरनवाल के पिता राजेंद्र बरनवाल का निधन हो गया। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मुण्डेरा बाजार वार्ड नं 7 में स्थित अतिप्रशिद्ध बरनवाल मेडिकल स्टोर एव प्रतिष्ठित दुकानदार राजेंद्र बरनवाल का निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

 

वह मुण्डेरा बाजार के रहने वाले थे। स्व बरनवाल एक समाजसेवी, मृदुभाषी एवं प्रगतिशील दवा व्यवसायी थे। इनके निधन पर इनके शुभचिंतकों के अलावा बुद्धिजीवी, पत्रकार उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दीये। वहीं पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिये। शोक व्यक्त करने में चौरी चौरा के दवा विक्रेता समिति के सदस्यों के साथ पदाधिकारी राजेश जायसवाल, प्रेमचंद गुप्ता, कामेश्वर जायसवाल, संजय जायसवल, मुकेश खेतान एव अमरेन्द्र गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *