Breaking News
184f90c2 7441 4ce5 b652 452156ff6745

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर लौटेगा दशहरा पर्व का खोया स्वरूप:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट184f90c2 7441 4ce5 b652 452156ff6745

फरीदाबाद:कांग्रेसी नेता एवं बड़खल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने सोमवार रात्रि शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। जागृति रामलीला कमेटी द्वारा 2 नंबर ई ब्लॉक में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने भगवान श्री राम के चरणों में वंदन किया।

भगवान राम और भरत मिलाप के बाद जब माता कौशल्या,माता कैकई व माता सुमित्रा के आदेश पर श्रीराम को राज तिलक किया गया। राजतिलक के साथ ही भगवान श्रीराम के जयकारों से पांडाल गुंजायमान हो गया। देवताओं ने भगवान श्रीराम व माता सीता पर आसमान से पुष्प वर्षा की।

सेवा समिति भाटिया समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया,अजय नाथ,गुरचरण सिंह,अनिल गांधी,इशांत कथूरिया,योगेश भाटिया,सरदार मुकेश,गगन भाटिया आदि ने विजय प्रताप का जोरदार स्वागत किया। वहीं 1 नंबर एफ ब्लॉक में लंका दहन कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर विजय प्रताप ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों से हमारे क्षेत्र की परंपरा और ऐतिहासिक प्रतिष्ठा रही दशहरा पर्व का स्वरूप बिगाड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

जिससे शहर के लोग बहुत ज्यादा आहत हैं। मगर,मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर दशहरा पर्व उतने ही भव्य तरीके से हमारे समाज द्वारा पहले की तर्ज पर धूमधाम से दशहरा ग्राउण्ड में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देव गुलाटी,कार्तिक भाटिया,हर्ष गुलाटी,जतिन गिरोठी,ऋषभ शर्मा,सत्यम भाटिया,अनिकेत भाटिया,हन्नू नौनिहाल,विष्णु शर्मा,रोहन गुलाटी,चाहत कुकरेजा एवं राहुल सरदाना मौजूद रहे।

फतेहपुर चंदीला 21 बी हनुमान मंदिर व सैक्टर-8 में आयोजित में आयोजित मां भगवती जागरण में विजय प्रताप ने शिरकत की। यहां पर श्याम सिंह प्रधान,सूरजभान,एडवोकेट देवेन्द्र सिंह चंदीला,एडवोकेट विजय सिंह,एडवोकेट दीपक शर्मा,जग्गा नंबरदार,वीरेन्द्र नंबरदार,अजय टोंग,सुनील चंदीला एवं आदेश चंदीला की टीम मौजूद रही।

विजय प्रताप ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में जो सच्चे मन से आता है,उसका बेड़ा पार हो जाता है। यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकती है। हमें हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने माता रानी से शहरवासियों के जीवन में सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *