Breaking News
IMG 20211121 210944

श्री कृष्ण गौशाला में श्रद्धा पूर्वक हुआ दीपदान, प्रकाश से झिलमिलाया हर कोना

 

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
रविवार को सिसवा नगर पालिका परिषद के श्री कृष्ण गौशाला में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की ओर से दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौ दीपोत्सव में 51000 दीपों से गौशाला का हर कोना जगमगा गया।

IMG 20211121 210944

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि सिसवा विधानसभा के भावी प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गौ पूजन करने के उपरांत कहा कि गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। मनुष्य अगर गौमाता को महत्व देना सीख ले तो गौमाता उनके दुख दूर कर देती है। गाय हमारे जीवन से जु़ड़ी है। उसके दूध से लेकर मूत्र तक का उपयोग किया जा रहा है। गौमूत्र से बनने वाली दवाएं बीमारियों को दूर करने के लिए रामबाण मानी जाती हैं।

IMG 20211121 211007

गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौपालन किया जाता है उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। इसके अलावा जीवन-मरण से मोक्ष भी गौमाता ही दिलाती है। मरने से पहले गाय की पूंछ छूते हैं ताकि जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिले। इस मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पाठक, शिव सिंह गुज्जर, आशीष मल्ल, जगरनाथ गोंड, धर्मनाथ खरवार, राघवेंद्र उपाध्याय, दिग्विजय यादव, सतीश साहनी, विशाल चौहान, अजय राय व नरेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *