Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 28 at 9.35.01 PM

किसानों के हित में काम कर रही है देश व प्रदेश की सरकार

 

चंपा देवी पार्क परिसर से आयोजित ट्रेक्टर रैली में बोले किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी

गोरखपुर। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। धान,गन्ना,गेहू सबका न्यूनतम मूल्य तय कर दिया गया है।अब किसानों की सबसे महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि उनके खाते में मिल रही है यह कहना है भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का।

केंद्र व प्रदेश के बेहतर कार्यों के लिए धन्यवाद देने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित विशाल किसान ट्रैक्टर रैली में फिल्म अभिनेता सी पी भट्ट (शोध प्रमुख किसान मोर्चा गोरखपुर) ने इस विशाल ट्रैक्टर रैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गांव गांव जा के किसानों को जागरूक किया, सरकार की योजनाओं को गिनाए। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की योगी सरकार ने ₹12 पेट्रोल और डीजल पर कम करके किसानों के साथ-साथ आम आदमी को भी राहत देने का काम किया है।

मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह जी ने बताया कि हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ट्रैक्टर रैली को झंडा दिखाकर साधना सिंह जी ने रैली का शुभारंभ किया जिसमे राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवसागर तिवारी व अन्य प्रदेश के कार्यकर्ता रहे।

ट्रैक्टर रैली चंपा देवी पार्क से होते हुए पैडलेगंज के रास्ते देवरिया बाईपास होते हुए पुनः चंपा देवी पार्क पर जाकर समाप्त हुई।
ट्रेक्टर रैली में किसानों का विशाल जमावड़ा देखने को मिला जिसमें 400 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए थे।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि हमारी सरकार ने कृषि कानून के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास किए थे पर कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा अंततः प्रधानमंत्री जी ने कानूनों को वापस ले लिया।

महानगर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने बताया कि
किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से सरकार की योजनाओं से संतुष्ट होकर जिले के प्रत्येक गांव से आए हुए है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के जिले की टीम से विकाश सिंह जी को संयोजक वह महानगर की टीम से सत्यजीत सिंह जी को संयोजक बनाया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमनाथ सिंह सोनू,फरेंद्र सिंह बबलू, पूर्व मंत्री जी एम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह महानगर के महामंत्री सोमेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, राजेश सिंह राजन, महेश कुमार दुबे फिल्म अभिनेता सी पी भट्ट ,संजीव लाल शास्त्री ने अहम योगदान दिया।

जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा रोशन ने बताया कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है वह उनकी आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *