Breaking News

जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज से

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक रविवार को स्थानीय राजकीय बालिका उगा माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें दो दिवसीय जिलास्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर चर्चा की। यह जानकारी गुलाब भाटी ने दी। बताया सम्मेलन में 29 नंबवर को बौद्धिक सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्यामसिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, जिला प्रमुख राजेशकुमार राणा, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व भीनमाल सीबीईओ खंगारसिंह चौहान की मौजूदगी में होगा।

30 नंबवर को खुले सत्र का आयोजन भीनमाल उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कमलसिंह परमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्रीराम गोदारा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, नगरपालिका अध्यक्ष विमला बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीतसिंह राठौड़ व आविम के प्रधानाचार्य नरेन्द्र आचार्य की मौजूदगी में होगा। इस अवसर पर संभाग संयु1त मंत्री अंबिका प्रसाद तिवारी, सभाध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपसिंह देवल, जिला कोषाध्यक्ष धर्मदान चारण, जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह देवल, पुरखाराम चौधरी, सम्मेलन संयोजक राजेश सेन व तेजपालसिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सबका साथ-सबका सम्मान यही जीवन का आधार:राजेश भाटिया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 तथा ब्यापार …