Breaking News

यूजीसी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज समन्वय समिति द्वारा रोड़ शो का आयोजन किया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज समन्वय समिति (S-4) द्वारा सोमवार को बल्लभगढ पंचायत भवन से एक रोडशो का आयोजन किया गया। सभी आंदोलनकारी मेन मार्केट में होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पैदल पहुंचे।

इस विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण वैश्य,क्षत्रिय राजपूत समाज व सवर्ण सेना सहित कई सामाजिक संगठनो ने हिस्सा लिया। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम और डीसी के माध्यम से देश प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी सोंपे गए।रोडशो के दौरान सवर्ण सेना प्रमुख दीपक गौड ने केंद्र सरकार को सवर्ण समाज विरोधी बताते हुए कहा कि आए दिन बीजेपी वोट बैंक की राजनीति में फंसकर हिंदू समाज और सनातन संस्कृति को तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी एससी-एसटी या ओबीसी वर्ग से नही है,बल्कि हमारे सवर्ण समाज के कुलद्रोही नेताओ से है,जो जाति के नाम पर वोट हमारा लेते हैं और कानून दूसरे वर्गों के लिए बनाते हैं। अगर इन स्वार्थी नेताओ ने अपनी आवाज उठाकर सरकार से यह यूजीसी बिल वापस नहीं कराया तो आने वाले चुनाव में इनका खुलकर विरोध किया जाएगा।

साथ ही ऐसे कुलद्रोही विधायकों और सांसदो का घेराव भी किया जाएगा और सवर्ण समाज समन्वय समिति(S-4) का गठन राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है,जिसके द्वारा आगामी 8 मार्च को रामलीला मैदान,नई दिल्ली में देश भर के सामाजिक संगठनों से समन्वय करके एक बडे आंदोलन का शंखनाद हो गया है,आगे की रणनीति वही से तय की जाएगी।

इस कार्यक्रम में दीपक गौड़ के अलावा भगवान दास गोयल,ब्रिज मोहन बातिश,सवर्ण सिंह,राहुल गर्ग,राकेश भारद्वाज,राजेश गोयल,अरविन्द तिवारी,पवन गर्ग,मनोज अग्रवाल,जितेंदर बंसल,अनुज शर्मा,अवधेश शर्मा,इंद्रजीत पाराशर,विष्णु पाठक,शिवकुमार शर्मा,राधे पंडित,डीके शर्मा,गौरव भाटी,योगेश चौहान,अजय शर्मा(भैयाजी),लोकेंद्र राजपूत,राजकुमार राजपूत,राजबाला शर्मा,सतबीर शर्मा,राकेश शर्मा सहित शहर के हजारों गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …