Breaking News
छठ पूजा की सामग्री खरीदने वालों की भीड़ ओल्ड फरीदाबाद मैन बजार

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःशहर में होने वाली छठ पूजा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के घाटों को साफ-सुथरा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह होने वाली छठ पूजा के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने छठ घाटों की सफाई में जुट गए हैं।कोरोना संकट के चलते पिछले वर्ष सामूहिक रूप से छठ महोत्सव के आयोजन नहीं हो पाया था। लोगों ने घर-आंगन और छतों पर कृत्रिम तालाब बना कर छठ पूजा की थी। कोरोना संकट हटने से इस बार लोगों में छठ पूजा का आयोजन को लेकर खुशी नजर आ रही है।

छठ घाट की सफाई करते अखिल भारतीय बिहारी जन मंच के कार्यकर्ता

आस्था के साथ छठ पूजा का महापर्व नहाय-खाय से शुरू हो गया है।दीवसीय सूर्य उपासना के इस लोक पूर्व के पहले दिन नहाय-खाय हुआ है। जिसमें सेंधा नमक,अरवा चावल,चने की दाल और घीये की सब्जी प्रसाद के रूप में खाई जाती है। इसके अगले दिन यानी आज मंगलवार को खरना बनाया जाएगा। व्रती दिन भर अन्न,जल त्याग कर रात खीर-पूड़ी का प्रसाद बनाकर अपने सगे संबंधियों के साथ ग्रहण करते हैं। बुधवार 10 नवंबर को संध्या अर्घ्य है।

छठ पूजा की सामग्री खरीदने वालों की भीड़ ओल्ड फरीदाबाद मैन बजार

➡️छठ घाट की होने लगी सफाई तैयारियों में आई तेजी
सेक्टर-88 स्थित अखिल भारतीय बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा नाम अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, प्रधान सतीश गीरी,सेकेट्री,राहुल सिंह, महासचिव जितेंद्र शाह,प्रमोद कमत,सचिव भूपेन्द्र शाह, जोगिंदर सिंह ने छठ घाट संवारने में जुटे हुए हैं। संजीव कुशवाहा भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे ही मिथिलांचल युवा मंडल की से गांधी कालोनी के छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारियां शुरू की गई हैं। मंडल के प्रधान आरएस गुप्ता,दिलीप सिंह,सदस्य अर्जुन सिंह,दिलीप कुमार,भोला राय,रुपेश राय, विनोद पाठक तथा रवींद्र राय ने मिलकर छठ घाट परिसर को संवारा।

▪️कोरोना महामारी ने जिस तरह भारत व पूरे विश्व को प्रभावित किया है छठ महापर्व को पूरे वेश्विक रुप से मनाया जाता है।छठ मैया से सभी छठ व्रती विश्व जन काल्याण के लिए पर्थाना करेंगे जो अपनो को खो चुके हैं। उनके परिवार के लिए पर्थाना करेंगे।- संजीव कुशवाहा प्रधान,अखिल भारतीय बिहारी जन मंच।

▪️छठ पूजा के दौरान पूजन सामग्री और गंगा जल की व्यवस्था मंदिर की ओर से रहेगी।-सतीश गीरी,

▪️ भगवान सूर्य की उपासना के छठ पर्व पर व्रत रखा जाता है। मैं कई वर्षों से छठ व्रत रखें।-राहुल सिंह,

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारत की एकता,अखंडता और प्रभुत्ता की रक्षा:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पलवल -भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के चुनावी …