Breaking News

किसान ने मिट्टी न निकालने का उपजिलाधिकारी से किया अनुरोध ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।गोला विकास खण्ड के बेलपार निवासी किसान सर्वेश राय ने  खेत से सड़क निर्माण के लिए निकाली जा रही मिट्टी को रोकने की उपजिलाधिकारी गोला राजेन्द्र बहादुर से मांग की है।उपजिलाधिकारी गोला को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि प्रधानमत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के लिए  मौजा मदरहा अराजी 728 रकबा 13 हमारी जोत की जमीन में इस समय धान की फसल बोई गई। जिसमें से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी निकाली जा रही है सड़क के दूसरी तरफ मकान बने हुए है। इसलिए मेरे ही खेत से अधिक मात्रा में मिट्टी निकाले जाने से धान की फसल बर्बाद हो जा रही है ।इसलिए मिट्टी निकालने का कार्य बन्द कर दिया जाना चाहिए।जिससे बर्बाद हो रही फसल बच सके।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *