फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आपको बता दें कि सुनीता निवासी सेक्टर-56, आशियाना फ्लैट ने दी अपनी शिकायत में बतलाया कि 10 जनवरी को करीब शाम 6 बजे उसका बेटा अमर सेक्टर-18 प्रेम नगर झुग्गी ओल्ड़ फरीदाबाद में रिश्तेदारी में गया हुआ था।
जहां पर रिश्तेदार कुलदीप,अमर को अपने पैसों का तगादा करने के लिए नहर पर मछली मार्केट में अपने साथ ले गया था। वहां पर भोला,भोला का भाई शिवा,गब्बर का बेटा शिवा,अजय,सोनू व अन्य ने अमर पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
जिस शिकायत पर थाना ओल्ड़ में मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने चार आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने भारत कॉलोनी से काबू किया है।
काबू किए गए आरोपियों में अजय निवासी प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर 18,राकेश निवासी गावें फतेहपुर बिल्लोच,विजय निवासी गांव अमरोली जिला अलीगढ़ हाल खेड़ी पुल इन्द्रा कालोनी,रितेश निवासी पलवल का नाम शामिल है। आरोपियों से पूछताछ जारी है पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।