Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 16 at 5.09.40 PM

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के रुप में उभर रहा देश:दीपक डागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 16 at 5.09.40 PM

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर के संयोजन में जिले में सबसे बड़े 370 फुट लंबे तिरंगे से तिरंगा यात्रा निकाली गई और आजादी के इस बड़े दिन को धूमधाम से मनाया गया। यह तिरंगा यात्रा गांव जाजरु से आरंभ होकर खंदावली होते हुए विभिन्न गांवों से होकर शहीद भगत सिंह ग्राउंड पर सम्पन्न हुई।

जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसा कर और भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। इस तिरंगा यात्रा में 51 फुट ऊंचे भगवा तथा 101 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण भी भाजपा नेता दीपक डागर द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दीपक डागर ने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इसलिए हमें आजादी रुपी इस धरोहर की रक्षा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकसित भारत के रुप में उभर रहा है।

‘सुशासन से सेवा’के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के‘सबका साथ-सबका विकास’और‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते पूरे हरियाणा और हरेक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। डागर ने कहा कि पिछले लगभग 10 साल में हरियाणा सद्भाव,सौहार्द,समान विकास,समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिससे हर आदमी का जीवन सरल,सुगम और सुरक्षित हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा और जनता के बीच न केवल बेहतर व्यवस्था बनाने का काम किया गया है,बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया गया है,जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का सरल तरीके से लाभ प्राप्त हो। जहां तक फरीदाबाद की बात है,यहां केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में इस जिलेे का चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आजादी के इस दिन हम सभी देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *