ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
अयोध्या जिले के रामपुर भगन पिपरी जर्जर मार्ग का हाल बेहाल हैं। केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार यह मार्ग धीरे धीरे गड्डो में तब्दील हो जानलेवा हो रहा हैं। इस मार्ग पर चलना जान जोखिम पर डाल कर चलने के समान है। क्षेत्र के दौरे पर निकले पूर्व विधायक पौत्र महर्षि द्विवेदी उर्फ़ राम द्विवेदी गुंधौर पहुँचे तो क्षेत्रीय लोगों ने उनसे शिकायत की कि पिपरी से रामपुर भगन होते हुये चनहा तक जाने वाली सड़क जो कि ढाई वर्ष पूर्व निर्मित की गई थी
अब उखड़ने लगी है जिसकी हालत खस्ताहाल हो गई है। जिससे हमारे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,इसी संबंध में सपा नेता ने आज अपर जिलाधिकारी श्री गोरेलाल शुक्ला एवं बीकापुर के एसडीएम श्री अनुराग प्रसाद जी को संयुक्त ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत करवाया। एवं अतिशीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण करवाने की मांग की। महर्षि द्विवेदी का कहना है कि जनता से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान तत्काल होना चाहिए यदि समाधान नही होता है तो क्षेत्रीय लोगो के साथ मिलकर प्रमुख मार्ग पर धरना दिया जायेगा।।महर्षि द्विवेदी उसी क्षेत्र के दिवंगत पूर्व विधायक संत श्रीराम द्विवेदी के पौत्र हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियो ने सरहना की है।