फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौहान द्वारा पुनीत गौतम को भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा,जिला फरीदाबाद का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। पुनीत गौतम ने बताया कि मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
यह नियुक्ति मेरे लिए केवल एक पद नहीं,बल्कि संगठन और समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने का अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों,सिद्धांतों एवं बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।
साथ ही एससी समाज के सशक्तिकरण,युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु निरंतर कार्य करता रहूंगा। और विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।