Breaking News

ठकराहा :- बगहा अनुमण्डल अंतर्गत गण्डक पार ठकरहा प्रखण्ड के पिपरहिया गाँव मे युवा लोक जन शक्ति पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं  के द्वारा पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष रिपुसुदन द्विवेदी के अध्ययक्षता में एक बैठक आहूत की गयी

ठकराहा :- बगहा अनुमण्डल अंतर्गत गण्डक पार ठकरहा प्रखण्ड के पिपरहिया गाँव मे युवा लोक जन शक्ति पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं  के द्वारा पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष रिपुसुदन द्विवेदी के अध्ययक्षता में एक बैठक आहूत की गयी
संचालन युवा जिला संगठन सचिव घुरइ कुशवाहा ने किया इस बैठक में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही सभी कार्यकर्ता पार्टी के निति व सिद्धान्त को जन ,जन तक पहुँचाना शुरू कर दे , साथ ही पार्टी कि मजबूती के लिए जिला कमिटी ,प्रखण्ड कमिटी  व पंचायत अध्यक्षो कि नियुक्ति कर  हर यूथ पर 10 -10 यूथ कमिटी का गठन करें। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव मे सभी सीटों पर पार्टी की जीत हासिल हो सके। वही लोजपा जिला  अध्यक्ष बृजेश्वर राव ने बताया कि युवा कार्यकर्ता ही देश का भविष्य हैं । जुझारू कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़  होता है ।आज से ही सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पार्टी हित मे सुचारू रूप से काम करना शुरू कर दे।जबकि युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में  काम कर रही है , लेकिन स्थानीय पदाधिकारियों का सहयोग संतोषजनक नही है।उन्होंने स्थानीय शासन व प्रशासन के ढुल मूल रवैये से नाराजगी जताते हुए बोला कि किसानों की समस्याओं को पदाधिकारियों द्वारा नजरअंदाज कर ससमय समाधान नहीं किया जा रहा है ,जिससे किसानो में काफी रोष व्याप्त हैं ।किसानों की नाराजगी देश हित मे कभी भी हानिकारक ही सिद्ध होगी वही जनवितरण के दुकानदारों द्वारा गरीब लाभुको को सही रेट वेट नेट पर राशन नही दिया जा रहा है जो जांच के विषय है बैठक को संबोधित करनेवाले में रोशन उपाध्याय, उमेश माली, रामजी यादव, राम भजु कुशवाहा, हरि माली , जीवन सरकार , छोटे लाल निषाद, रामेश्वर राम आदि तमाम युवा लोजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *