Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 04 at 5.55.52 PM

शोषण और महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जागरूक करते हुए सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट WhatsApp Image 2024 09 04 at 5.55.52 PM
फरीदाबाद:डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत महिला थाना प्रबंधक सेंट्रल के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल प्रभारी तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में स्थित फरीदाबाद मॉडल पब्लिक स्कूल में छात्राओं को बेड टच,सेल्फ डिफेंस और महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में जागरूक किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध अपराध व डायल 112 ऐप के बारे में जागरूक करते हुए स्कूल में पढ़ रहे छात्राओं को बैड टच के बारे बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति ने गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा।
उन्होंने बताया कि पहले इस बात के बारे में बहुत कम जानकारी होती थी कि बैड टच क्या होता है परंतु आजकल इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जा रही है इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है तो चुप रहकर इसे सहन ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है।
पुलिस टीम ने छात्रों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए और बतलाया कि अगर कोई व्यक्ति आपका पिछा करता है,कमेंट पास करता है या अन्य किसी और तरीके से परेशन करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,साइबर अपराधों के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर इसकी जानकारी https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर देने के लिए जागरूक किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *