Breaking News
382ccf21 14e7 463d 97c1 49ff8ebd36fb

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसा शिव दुर्गा विहार:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट382ccf21 14e7 463d 97c1 49ff8ebd36fb

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेसी नेता एवं अभियान के जिला संयोजक विजय प्रताप बड़खल विधानसभा क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार में पहुंचे और लोगों की परेशानियां देखी,उन्होंने कहा की सड़क सीवर पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है शिव दुर्गा विहार के वासी विजय प्रताप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में अरबों रुपये के घोटाले कर जनता के टैक्स के पैसे खाकर नगर निगम को कंगाल करने वाली इस बीजेपी सरकार के दिन अब गिनती के है तभी ये लोग सवा साल अधिक बीत जाने पर भी नगर निगम के चुनाव नहीं करा रहे है क्योंकि ये जानते है की जनता इस बार इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी उन्होंने शिव दुर्गा विहार वासियो की रेलवे फाटक अंडरपास की मांग का भी समर्थन किया क्यों की लगभग 1.5 लाख की आबादी वाली इस कॉलोनी को इसकी बेहद आवश्यकता है उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने पर शिवदुर्गा विहार को अंडरपास की सौगात दिलायी जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ पार्षद जितेंद्र भड़ाना संजीव भाई शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *