Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 16 at 10.50.28 AM

पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु एफएमडीए को पार्किंग जोन बनाने के सुझाव दिए:एसीपी विनोद कुमार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एसीपी ट्राफिक विनोद कुमार ने बताया कि फरीदाबाद शहर में बढ़ती आबादी व औधोगिक तथा आर्थिक विकास होने के साथ-साथ पार्किंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस समस्य के समाधान हेतु फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने एनआईटी व बल्लभगढ़ जोन में पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए स्थानों को चिन्हित किया है। हालाँकि इन चयनित स्थानों पर आखिरी मुहर नहीं लगाई गई।

WhatsApp Image 2023 03 16 at 10.50.28 AM

इन चिन्हित स्थानों की सूची में जरूरत व व्यवस्था के अनुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पार्किंग की समस्या कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। शहर में सड़कों किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर लगभग रोजाना कार्रवाई करती है,लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है।

इन-इन स्थानों को पार्किंग जोन के लिए चिन्हित किया गया एनआईटी जोन में दशहरा ग्राउंड, ईएसआई हॉस्पिटल के पीछे की जमीन,तिकोना पार्क,सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी फरीदाबाद,एनएच-1 के समीप बने एमसीएफ बूस्टर,प्रेस कॉलोनी,एमसीएफ कॉलोनी सहित अन्य स्थानों व बल्लभगढ़ जॉन में दशहरा ग्राउंड,बल्लभगढ़ में बन रहे एमसीएफ के ऑडिटोरियम,अग्रवाल धर्मशाला व तिगांव रोड पर अग्रवाल कॉलेज के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पार्किंग जोन का निर्माण करने के लिए प्लानिंग ब्रांच द्वारा विचार किया जा रहा है। हालाकि सहूलियत के अनुसार इसमें बदलाव किये जा सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *