Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 16 at 10.50.46 AM

स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें और निर्धारित मानदंडों को भी पूरा करें। केंद्रीय राज्यमंत्री बुधवार को लघु सचिवालय में स्मार्ट सिटी के शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं।

WhatsApp Image 2023 03 16 at 10.50.46 AM

ऐसे में उनका बचा हुआ कार्य भी पूरा करें। उन्होंने बड़खल झील के विकास कार्यों को लेकर कहा कि इस कार्य का वह सोमवार के बाद खुद भी निरीक्षण करेंगे। इस कार्य की गति को बढ़ाया जाए ताकि बरसात से पहले यहां पानी भरा जा सके। इसके साथ ही स्मार्ट रोड पर बचे हुए कार्यों के साथ-साथ हरित पट्टी विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलिंग के बीच में पेड़ लगाए जाएं और उन्हें ट्री-गार्ड से सुरक्षित किया जाए।

इसके साथ ही सेक्टर-21बी के पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार दिक्कत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसके अलावा भी अन्य सभी कार्यों की समीक्षा की और आ रही दिक्कत पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। मीटिंग में उपायुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ विक्रम सिंह सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *