Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 14 at 12.38.00 AM

सूर्य कुंड धाम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की मूर्ति स्थापित

सरोवर परिसर में महिलाओं ने किया आरती-पूजन

कजरी और मल्हार गीतो संग राधा-कृष्ण ने झूला झूले

गुड़िया पीटकर बहनों ने भाइयों से रक्षा का लिया संकल्प

सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से आयोजित नाग पंचमी महोत्सव

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में नाग पंचमी महोत्सव आयोजित किया गया। शुक्रवार को सूर्यकुंड धाम परिसर में हर्षोल्लास के साथ नाग पंचमी का पर्व मनया गया। सरोवर परिसर में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार बीच में गंगा जी की आरती-पूजन की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने पहुंच कर अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। इसके पूर्व कान्हा सेवा संस्थान की महिलाओ ने झूला उत्सव मनाया। जिसमें कान्हा और राधा रानी की झाँकी के साथ महिलाओं ने कजरी और मल्हार गीतो के बीच झूला झूले। भजन संध्या में सूंदर सोपान पाठ वाचक विजय कृष्ण सण्डील द्वारा किया गया। इसी बीच भजन सम्राट नन्दु मिश्रा ने मेरे भोले बाबा सबके स्वामी है… के भजनों लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
शाम को श्रद्धालु अपने घरों से निकलकर सूर्यकुंड धाम सरोवर पर पहुंचे भाइयों ने गुड़िया को पीटकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
यहां पर दूर-दराज से बहने अपने भाइयों के साथ पहुंची। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निर्वहन करने करते हुए बहनों ने सरोवर में गुड़िया को डाला तो भाइयों ने उसे पीटकर परंपरा को निभाया।
गुड़िया पीटने की पुरानी परंपरा को बहुत कम स्थानों पर निभाई जाती है।
जबकि सूर्यकुंड धाम सरोवर शहर का अकेला ऐसा सरोवर है जहां पर आज भी इस परंपरा को निभाई जाती है। सरोवर परिसर में विभिन्न तरह के बच्चों के झूले, गुब्बारे, बांसुरी, लोक कलाकृतियां, मिट्टी के खिलौने, महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन समेत चाट-पकौड़ी, मिठाई व पकवान की दुकानें लगी हुई थी। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की और सभी ने मेले का खूब आनंद उठाया।
सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति के लोगों ने मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सुबह से ही सफाई कर्मचारियों के साथ लगे रहे। यह लोग ने पूरे मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था और शिव मंदिर पूजा अर्चना आदि की देखरेख में पूरी तरह से मुस्तैद रहे। सायं मेले का भी आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पटेल, अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, अनुपम कुमार, विशाल गुप्ता, शिवेंद्र मिश्रा, विश्व प्रकाश सिंह (गोलू), सुनील शर्मा, विशाल कटारिया, पंकज शर्मा, धर्मवीर शर्मा, रामचंद्र मौर्य, समरेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, मक्कू, मोनू गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ, हरि नारायण, राम सिंह प्रजापति, आकाश साहनी, अविनाश गौड़, सौरभ चौधरी, सूरज शर्मा, गोलू दुबे, सनी साहनी, अभिषेक पाठक, सिद्धि गुप्ता, दीपा पांडेय, मीनू गोयल रत्नेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *